फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Elderly advocate shot dead himself

बुजुर्ग अधिवक्ता ने खुद को गोली से उड़ाया

Thu, 09 Jun 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 09 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Elderly advocate shot dead himself
अधिवक्ता अरविंद सिंह परिहार (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। फौजदारी क्षेत्र में अपनी वकालत का लोहा मनवा चुके बुजुर्ग अधिवक्ता अरविंद सिंह परिहार ने खुद को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। उनकी वहीं मौत हो गई। कुछ देर पूर्व तक परिजनों के बीच बैठकर चाय पीते रहे बुजुर्ग अधिवक्ता की आत्महत्या से घर में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता और अन्य लोग उनके घर पहुंचने लगे। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।

विज्ञापन


फौजदारी के अधिवक्ता अरविंद सिंह परिहार बन्योटा मोहल्ला में अपने परिवार के साथ रहते थे। वे ज्यादातर अपना समय मकान के ऊपरी हिस्से में गुजारते थे। घर में एक पुत्री व एक पुत्र और पत्नी है। पुत्र अनुग्रह सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे वह ऊपरी मंजिल से नीचे चाय पीने आए। वह काफी तनाव में नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


बकौल अनुग्रह उन्होंने यह भी कहा कि अब वह जी नहीं पाएंगे। उलझन बहुत हो रही है। पुत्र ने बताया कि इसके पूर्व सुबह भी कुछ ऐसी ही बातें की थीं। उन्हें सांस फूलने की भी शिकायत थी। बताया कि शाम करीब चार बजे अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सीने में गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर की आवाज सुनकर मकान के निचले हिस्से में मौजूद परिजन भागकर ऊपर आए तक तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिहार कई वर्षों तक सरकारी अधिवक्ता भी रहे। आत्महत्या की खबर फैलते ही उनके घर में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और अन्य लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed