{"_id":"571e4dc14f1c1b6640a91724","slug":"during-worship-at-the-temple-including-the-three-attacking-groom","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में पूजा के दौरान दूल्हा समेत तीन पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में पूजा के दौरान दूल्हा समेत तीन पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 25 Apr 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
मारपीट, थर्ड डिग्री टॉर्चर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंदिर पूजन करने आए दूल्हे के भाईयों समेत तीन लोगों को हमलावरों ने सरिया व राड से लहूलुहान कर दिया। उधर, खेत सिंचाई की रंजिश में दलित युवक को बरछी मारकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
शहर के पद्माकर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में दूल्हा-दुल्हन के साथ महिलाएं पूजन करने आई थीं।
रिक्शा चालक नफीस (20) ने हैंडपंप के पास रिक्शा खड़ा कर दिया। इस पर आसपास रहने वालों ने एतराज जताते हुए मारपीट शुरू कर दी।
रिक्शा चालक समेत दूल्हे के चचेरे भाई संजय साहू (20) व विजय साहू (22) को सरिया व राड मारकर घायल कर दिया। रिक्शा चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी भुरवा रैदास (30) ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि खेत में बकरी चराते समय गांव के रामनारायण ने उसे बरछी से हमलाकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
चार माह पहले खेत में सिंचाई को लेकर उससे विवाद हुआ था। इसी रंजिश में जानलेवा हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जिला अस्पताल भेजा।