फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dedication in the presence of DIG-Sangram

डीआईजी की मौजूदगी में किया समर्पण-संग्राम

Wed, 03 Dec 2014 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा Updated Wed, 03 Dec 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dedication in the presence of DIG-Sangram
दस्यु सरगना संग्राम सिंह और उसके भाई राजाबाबू तथा एक अन्य धर्मराज को पुलिस मुठभेड़ में दबोचने के दावे की इन्हीं सरगनाओं ने ही दम निकाल ली। अदालत में पेशी के दौरान पुलिस ने भरपूर कोशिश की कि मीडिया के सामने दस्यु सरगना मुंह न खोल सके, लेकिन मीडिया कर्मियों के कुरेदने पर संग्राम सिंह ने कहा कि उसने डीआईजी की मौजूदगी मेें गजपतिपुर गांव के बाहर सरेंडर किया है। इसी बीच वह अपने अापराधिक जीवन की शुरूआत के बारे मे मीडिया को कुछ बताना चाहता था, लेकिन उसकी हथकड़ी पकड़े सिपाहियों ने उसे रोक दिया। हालांकि दस्यु सरगना से कुछ पुलिस कर्मियों की दोस्ताना बातचीत चलती रही। अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक पहली दिसंबर की रात करीब 10 बजे दावत के बाद संग्राम और उसके भाई ने अपने को पुलिस के हवाले किया। डीआईजी की पहल पर आत्मसमर्पण के लिए मध्यस्थता कर रहे एक थानाध्यक्ष स्कार्पियो व कमांडर वाहनों से गजपतिपुर गांव के जंगल में पहुंचे थे। यह भी चर्चा है कि संग्राम सिंह ने अपने कुछ अच्छे असलहे कहीं गुम करा दिए। बताते हैं कि नजदीक के एक पुरवा में इन्हें रखवाया गया था। यह भी तेज चर्चा रही कि समर्पण की जंगल मेें किसी ने मोबाइल फोन पर वीडिया फिल्म बना ली थी। वाट्सअप के जरिए इस नजारे को उसी समय लखनऊ व कुछ पुलिस उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed