बांदा में तमंचे के बल पर दलित युवती से दुराचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दबंग ने शहर की घनी आबादी में दिनदहाड़े दलित युवती से तमंचे के बल पर दुराचार किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। दो दिन पहले हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित युवती पुलिस के चक्कर काट रही है। आरोप है कि पुलिस मामला दर्ज न कर समझौते का दबाव बना रही है। बुधवार को पुलिस अधिकारियों को दी अर्जी में दलित युवती ने बताया कि वह अपने तीन बच्चों के साथ घर में रहती है। पति साइकिल की दुकान किए हैं। सुबह दुकान पर जाने के बाद शाम को घर लौटते हैं। सोमवार (27 जून) सुबह करीब आठ बजे पति दुकान पर चले गए। 11 वर्षीय बेटी के साथ वह घर में थी। इसी दौरान पड़ोस का दबंग तमंचा लेकर घर में घुस आया। बेटी को डांटकर भगा दिया और तमंचे से जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
युवती के मुताबिक उसके सीने और पीठ पर चोटें भी आईं। उसने घटना वाले दिन ही कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ भी लिया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप लगाया कि पुलिस उस पर समझौते का दबाव डाल रही है। सहमकर वह ससुराल से मायके आ गई है। दूसरी ओर बांदा नगर कोतवाली प्रभारी कुशलपाल सिंह मामले को अवैध संबंधों से जुड़ा बता रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी और युवती के पहले से संबंध हैं। 11 वर्षीय बेटी को लेकर दोनों के बीच विवाद है। कोतवाली प्रभारी ने स्वीकारा कि युवती की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।