फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dabangs beat young man by making hostage

दबंगों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा

Wed, 26 Apr 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 26 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dabangs beat young man by making hostage
मारपीट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

घर में बंधक बनाकर दबंगों ने युवक को तीन घंटे तक जमकर पीटा और मरणासन्न हालत में दबंग घर के दरवाजे पर उसे फेंककर चले गए। आरोप है कि युवक से 20 हजार रुपये लूटने के बाद दबंग फरार हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बबेरू कस्बे के मरका तिराहा निवासी अमर सिंह वर्मा (19) पुत्र चंद्रभान सोमवार को रात बाइक पर पिता को भूसा खरीदने के लिए 20 हजार रुपये देने जा रहा था। तभी दोस्त ने फोन कर उसे अपने घर बुला लिया। बहाने से दोस्त उसे घर में बैठाकर चला गया। इसी बीच पड़ोसी पिता-पुत्र समेत चार दबंग आ धमके। उसे कमरे के अंदर दबोच लिया और रस्सी से हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। लात-घूंसे, बेल्ट, लाठी से उसकी जमकर पिटाई की। लोहे की राड मारकर सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


 दबंगों ने जेब में पड़े 20 हजार रुपये छीन लिए। बेहोशी हालत में मकान के दरवाजे पर फेंकने के बाद दबंग कर फरार हो गए। कुछ देर बाद मां रानी वर्मा ने मकान के दरवाजे पर पुत्र को खून से लथपथ और बेहोशी हालत में पड़ा देखा। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अमर ने बताया कि दो माह पूर्व कस्बे में शादी के दौरान डीजे बजाने की बात पर दबंगों से उसका विवाद हुआ था। दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। दबंग डीजे संचालक ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। उधर, बबेरू कोतवाली प्रभारी रीतेश गुप्ता ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। रुपये लूटने की बात गलत है। कारोबार में प्रतिस्पर्धा को लेकर मारपीट  हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed