{"_id":"8c0ad31454c8b933ce24293b051ef8a2","slug":"cousin-s-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के विवाद में ममेरे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे के विवाद में ममेरे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे के विवाद में ममेरे भाई ने युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने आरोपी के भाई को जिला अस्पताल में दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
उधर, बबेरू पुलिस अभियुक्त को मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकलां गांव में शनिवार को सुबह श्यामू विश्वकर्मा (22) पुत्र गजराज पर घर में उसके ममेरे भाई रामहित ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार करके लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर अवस्था में खून से लथपथ श्यामू को उसके मामा रामदीन और हमलावर का छोटा भाई राजेश बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई। उधर, मृतक के उत्तेजित परिजनों ने हमलावर के भाई राजेश विश्वकर्मा को अस्पताल में ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप था कि हत्या में उसका भी हाथ है। मृतक के बड़े भाई कामता विश्वकर्मा ने बताया कि श्यामू अविवाहित था और बांदा शहर के खुटला मोहल्ले में रहता था। वह गुजरात में लोहा फैक्ट्री में काम करता था। 15 दिन पूर्व वह लौटा तो टोलाकलां गांव ननिहाल आ गया।
कामता के मुताबिक श्यामू वहां से करीब एक लाख रुपया कमाकर लाया था। इसी पैसे को लेकर घर वालों से उसका विवाद हो गया। इसी में उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई।
उधर, बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु यादव ने बताया कि श्यामू खेत काटने के लिए अपने मामा रामदीन के घर पर रुका था। थानाध्यक्ष के मुताबिक अभियुक्त रामहित मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसका इलाज भी चल रहा है। बताया कि फिलहाल तहरीर न मिलने पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई।