{"_id":"6d27668da6cdaa7e8a744525451804e1","slug":"checking-the-power-applied-to-the-team-charged-with-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की चेकिंग टीम पर लगाया मारपीट का आरोप, महिला के खिलाफ दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली की चेकिंग टीम पर लगाया मारपीट का आरोप, महिला के खिलाफ दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान मारपीट और बदसलूकी का अधिवक्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के जवाब में अधिवक्ता ने भी बिजली विभाग चेकिंग टीम के विरुद्ध एसपी को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को आजाद नगर में चेकिंग टीम ने अधिवक्ता राममूर्ति सिंह पटेल के आवास में चेकिंग की। टीम ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था कि मीटर में छेड़छाड़ मिली। टीम के मुताबिक उपाभोक्ता से बिल मांगा गया तो उपभोक्ता रामबाई पत्नी राममूर्ति पटेल ने अभद्रता शुरू कर दी। वहां उपस्थित एक अन्य व्यक्ति ने जेई के साथ धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन
इस पर टीम ने प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। एसडीएम सदर प्रह्लाद सिंह और कालूकुआं चौकी प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर आ गए। इसके बाद चेकिंग की गई। टीम में शामिल एक्सईएन एसके शर्मा, एसडीओ डीपी सिंह, जेई कांता प्रसाद, दिलीप कुशवाहा, राकेश सोनी और कर्मचारी अनिल, सूरज तिवारी, पप्पू खान ने संयुक्त हस्ताक्षरों से कोतवाली में तहरीर देकर विद्युत एक्ट की धारा 135 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
इसके बाद शनिवार को जवाब में अधिवक्ता राममूर्ति सिंह पटेल ने एसपी को दी तहरीर में कहा है कि उनकी गैरमौजूदगी में चेकिंग टीम के लोग घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए और बहू से अभद्रता की। 10 हजार रुपये मांगे। बहू के फोन पर वह घर पहुंचे तो टीम के लोग अभद्रता कर रहे थे। बहू रोती हुई मिली।
अधिवक्ता ने तहरीर में एसडीओ बीपी सिंह, जेई कामता प्रसाद, मुकेश चौरसिया, बीके भाष्कर, राकेश सोनी, प्रवर्तन दल के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश अवस्थी, अभियंता कमलेश कुमार व कमाल आदि पर मारपीट और सोने की चेन चुरा लेने व मीटर उखाड़ कर ले जाने तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दिए जाने की मांग की है। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
उधर, टीम ने शुक्रवार को यहां कुल 45 कनेक्शन चेक किए। 43,300 रुपये बकाया वसूला। दो से जुर्माने के तौर पर 16 हजार रुपये वसूल किए। 10 नए मीटर भी बदले गए।