Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman dies of electric shock while cleaning

Azamgarh News: सफाई करते समय करंट लगने से महिला की मौत

Mon, 02 Nov 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of electric shock while cleaning
मृतका इंदु शर्मा की फाइल फोटो। संवाद
थाना क्षेत्र के बसहिया पुरवा गांव में रविवार सुबह नवनिर्मित मकान में साफ-सफाई कर रही महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के समय वह झाड़ू-पोछा कर रही थीं।
विज्ञापन

बसहिया पुरवा गांव निवासी इंदु शर्मा (35) पत्नी जोखू शर्मा रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने नवनिर्मित मकान में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान चैनल गेट से सटे कटे बिजली के तार के संपर्क में आने से गेट में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से इंदु गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें 100 शैय्या अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पति जोखू शर्मा नाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दो बच्चे हैं। मां की असमय मौत से दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। पत्नी की मौत के बाद पति और बच्चे बेहाल हैं। पति जोखू शर्मा ने थाने में तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed