{"_id":"56ec4c864f1c1b90608b4623","slug":"chc-fought-in-two-groups-clashed-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में भिड़े दो गुट सीएचसी में भी लड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में भिड़े दो गुट सीएचसी में भी लड़े
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी/बांदा। एक-दूसरे को लाठी व फरसा मारकर लहूलुहान करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में इलाज को आए घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिर भिड़ गए। मारपीट और हंगामा के चलते एक घंटा तक अफरा-तफरी रही। कई मरीज व प्रसूताएं चली गईं।
विज्ञापन
कालिंजर थाना क्षेत्र के छितैनी गांव में गुरुवार को शाम दो परिवारों के बीच लाठी-डंडे और फरसे चले। इसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो होमगार्डों के भरोसे सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
रात को इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉ. बीएस राजपूत ने बताया कि घायलों में राजू (23), लखन (20) व राम प्रसाद (18) पुत्रगण कमलेश सविता और उसकी पत्नी रजनी (43) और दूसरे पक्ष के लवलेश (20), इंद्रेश (16), राजाभइया (23) पुत्रगण रामस्वरूप यादव के बीच विवाद बढ़ गया और इमरजेंसी कक्ष में ही मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों ने एक घंटे तक अस्पताल में हंगामा काटा। डाक्टर द्वारा फोन करने पर एक घंटे बाद नरैनी कोतवाली से आए तीन होमगार्डों ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा गांव निवासी वंशगोपाल (42) पुत्र महरजवा को गुरुवार की रात खानदानी भतीजे और महिलाओं ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया गया है।
उधर, खेल के विवाद में जरैली कोठी मोहल्ला निवासी विमल कुमार (15) पुत्र सुरेश कुमार को पड़ोसी सुमित ने पीटकर घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव में पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों ने मेड़ेलाल (42) पुत्र माधव को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।