फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Caused by hanging a second suicide by consuming poison

एक ने लगाई फांसी, दूसरी ने जहर खा जान दी

Sat, 26 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 26 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Caused by hanging a second suicide by consuming poison
सुसाइड - फोटो : demo pic

बांदा। होली पर पति के परदेस से घर न लौटने पर क्षुब्ध युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक अन्य घटना में युवती ने ससुराल में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। चिल्ला थाना क्षेत्र के लोमर गांव निवासी मैना (35) मुरलिया निषाद गुरुवार की रात घर के कमरे में फांसी पर झूल गई। उसके साथ सो रही आठ वर्षीय पुत्री मनीषा ने मां को फंदे से लटकता देखा तो शोर मचाया। परिजनों ने थाने में सूचना दी।

विज्ञापन


चचेरे ससुर राजाराम ने बताया कि मैना का पति सूरत में काम करता है। चार माह से वह घर नहीं आया। होली पर भी न आने से क्षुब्ध होकर मैना ने आत्महत्या कर ली। मृतका के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। भाई वीरेंद्र निवासी कोर्रा कनक (फतेहपुर) ने बताया कि ससुराल मेें मैना को कोई दिक्कत नहीं थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव निवासी आरती (21) पत्नी विनोद ने गुरुवार को शाम जहर खा लिया। परिजन हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाए। यहां कुछ देर में उसकी मौत हो गई। विवाह तीन साल पहले हुआ था। डेढ़ साल का एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां सुनीता (बनकी खोरा, पन्ना) ने बताया कि आरती मायके में उसे फोन कर रही थी। इसी बात पर पति ने पिटाई की। इसके पहले भी फोन करने पर अक्सर मारता-पीटता था। उधर, चचेरी सास उर्मिला ने बताया कि खाना बनाने को कहा तो फोन पर बात करने लगी। मना करने पर जहर खा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed