फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cashier transferred in case of theft of six lakh

छह लाख की चोरी के मामले में कैशियर का तबादला

Wed, 09 Aug 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 09 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन

बांदा। स्टेट बैंक की मुख्य ब्रांच में कैशियर के केबिन से चोरी गए छह लाख रुपये के मामले में बैंक प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले चरण में कैशियर रामप्रकाश सोनी को यहां से हटा दिया गया है। उन्हें हमीरपुर ब्रांच स्थानांतरित कर दिया गया है। बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि रिकवरी और निलंबन कार्रवाई भी हो सकती है। 24 जुलाई को बैंक में कार्य दिवस के दौरान दिन में करीब तीन बजे कैशियर रामप्रकाश सोनी अपनी केबिन में लाकर और गेट खुला छोड़कर कहीं चले गए। इस बीच मौका पाकर अज्ञात व्यक्ति ने केबिन के अंदर जाकर अलमारी में रखी दो-दो हजार के नोटों की तीन गड्डियां (6 लाख) रुपये पार कर दिए।

विज्ञापन


बैंक कर्मियों ने देर तक यह मामला दबाए रखा। पुलिस को सूचना नहीं दी। शाखा प्रबंधक भी चुप्पी साधे रहे। कई घंटे बाद पता चलने पर डीआईजी, एसपी सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में लगभग 15 वर्ष का किशोर केबिन में घुसकर गड्डियां निकालते देखा गया। बैंक प्रबंधक ने 24 घंटे के बाद कोतवाली में तहरीर भेजकर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके सिंह ने बताया कि इस मामले की आंतरिक जांच लगभग पूरी हो चुकी है। कैशियर का तबादला हमीरपुर की मुख्य ब्रांच के लिए कर दिया गया। उनसे रिकवरी भी होगी। रुपये जमा न करने पर पैसा पीएफ से कट सकता है। यह भी बताया कि जांच पूरी होने के बाद अगर दोषी पाया गया तो निलंबन कार्रवाई भी होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने मंडल के सभी एसबीआई प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि किसी भी ब्रांच में केबिन के पीछे से किसी को भुगतान नहीं किया जाए। सुरक्षा चौकस रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed