{"_id":"7a02df74809050f417942dd5ea04c906","slug":"candidate-s-brother-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी के जेठ पर गोली चलाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रत्याशी के जेठ पर गोली चलाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। प्रधान के चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला
विज्ञापन
प्रत्याशी के जेठ पर दूसरे प्रत्याशी ने गोली चला दी। वह बाल-बाल बच गया।
हमले को लेकर गांव में तनाव है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाने में
प्रदर्शन कर हमलावर प्रत्याशी व समर्थकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेरा (ब) में प्रधान पद की प्रत्याशी चंदा देवी के जेठ बाबूराम पुत्र जगप्रसाद ने बताया कि गुरुवार की रात वह जनसंपर्क के लिए गांव में घूम रहा था।
इसी बीच एक प्रत्याशी समर्थकों के साथ जीप से आया और अंदर से ही उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गया।
इसके बाद हमलावर ग्रामीणों को ललकारते हुए उनके पक्ष में वोट न देने पर जान गंवाने की धमकी दी। पांच-छह राउंड हवाई फायर भी किए।
घटना से आक्रोशित ग्रामीण थाने पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए हमलावर प्रत्याशी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुरुषों के साथ महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल रहीं।
उधर, थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि हमलावर प्रत्याशी के विरुद्ध पहले भी आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज है। अब ताजी घटना मेें तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। गांव में फोर्स भेज दी गई है।