फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Beware of those who are adulterating

होली पर रंग में भंग न डाल दें मिलावटखोर

Tue, 24 Feb 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 24 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Beware of those who are adulterating

होली नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। रंगों की मस्ती और पकवानों का स्वाद मिलावटखोर बिगाड़ सकते हैं। बेखौफ धंधेबाज होली की मंडी में मिलावटी खाद्य सामग्री खपाने की तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन


होली पर विभिन्न पकवानों में इस्तेमाल होने वाले खाद्य तेल, सब्जी मसाले, बेसन, मैदा, खोया व दूध की आड़ में मोटा मुनाफा कमाने की ललक सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। खतरनाक रसायन से लेकर प्रतिबंधित सामग्री मिलाए जाने की पूरी आशंका है। मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से पेट संबंधी रोगों के साथ त्वचा, गले में खराबी और एलर्जी पीड़ितों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन


सबसे अधिक मिलावट खुले मसालों दूध, पनीर, खोया व खाद्य तेलों में होती है। खाद्य सुरक्षा विभाग के आंकड़ों की मानें तो पिछले वर्ष होली पर्व में लिए गए डेढ़ सौ नमूनों में 40 से ज्यादा में मिलावट पाई गई थी। घी और रिफायंड के नमूनों में भी मिलावट का यही प्रतिशत रहा। इसी तरह बेसन, मसाला, दूध, पनीर और खोया के नमूने भी मिलावटी मिले थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध मिठाइयों के भरे गए सैंपल
बांदा। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेम कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में टीम ने ईदगाह चौराहा स्थित होटलों व किराना की कई दुकानों पर छापा मारा। छापे से हड़कंप की स्थिति रही।  चौरसिया स्वीट्स में मिल्क केक व पेड़ा संदिग्ध पाए जाने पर सैंपल भरे।

खाती बाबा होटल में बूंदी व बेसन के लड़्डू तथा पनीर भी संदिग्ध मिला। अधिकारियों ने नमूने भर कर जांच के लिए भेजे हैं। टीम में फूड इंसपेक्टर केएन त्रिपाठी, जय सिंह, रामप्रताप गंगवार आदि शामिल रहे।

मिलावट का सबसे बड़ा खतरा दूध में
बांदा। पर्व पर बढ़ती खपत और घटती आपूर्ति के कारण सबसे ज्यादा फायदे का सौदा मिलावटी दूध होता है। जनपद में शहरी क्षेत्रों में औसतन ढाई लाख लीटर दूध की खपत है और उत्पादन सिर्फ 80 से एक लाख लीटर है। ऐसे में धंधेबाज इसमें कार्बोनेट (खाने का सोड़ा), फार्मलीन, यूरिया और खराब मिल्क पाउडर, हैंडपंप व तालाब का गंदा पानी मिला दूध की मात्रा बढ़ा लेते हैं।

भैंस के एक लीटर दूध में 6 फीसदी फैट (घी) और 9 प्रतिशत अघृत ठोस पदार्थ (प्रोटीन, विटामिन मिनरल और कार्बोहाइड्रेट) होने चाहिए। सहकारी दुग्ध उत्पादन संघ के दुग्ध विकास अधिकारी अखिलेंद्र मिश्र के अनुसार दूध में तय मात्रा से अधिक पानी मिलाने से इसमें फैट की मात्रा प्रति लीटर तीन फीसदी कम हो जाती है। ऐसे में दूध में फायदा पहुंचाने वाले ठोस पदार्थ भी नहीं बनते।

होली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें
ओरन। मंगलवार को पुलिस चौकी में हुई पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्राधिकारी अतर्रा यशवीर सिंह ने होली में शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए। कहा, अवैध शराब की बिक्री की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बिसंडा थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी ओरन राकेश पाल, प्रधान कल्लू यादव, बाघा प्रधान अंबिका प्रसाद, अमलोहरा प्रधान संपूरन यादव, भजुवा प्रधान बारेलाल, शिव प्रसाद गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, गोपाल द्विवेदी, सुरेंद्र शिवहरे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed