फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   1,200 police personnel will manage security during Dussehra; two major routes in NIT and Ballabgarh will remain closed.

Faridabad News: दशहरा पर 1200 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एनआईटी और बल्लभगढ़ में दो प्रमुख मार्ग रहेंगे बंद

Tue, 20 Oct 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
1,200 police personnel will manage security during Dussehra; two major routes in NIT and Ballabgarh will remain closed.
रावण दहन स्थलों पर सादी वर्दी में तैनात रहेंगी क्राइम ब्रांच की टीमें
विज्ञापन

बच्चों को अकेला न छोड़ें, कीमती सामान का रखें ध्यान
एनआईटी में मेट्रो मोड़ से ईएसआई चौक और बल्लभगढ़ में अंबेडकर चौक से सरकारी अस्पताल तक नहीं चलेंगे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दशहरा पर्व पर रावण दहन और अन्य कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले में करीब 1200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रमुख आयोजन स्थलों के साथ बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस निगरानी रखेगी। क्राइम ब्रांच की टीमें सादी वर्दी में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। वहीं, एनआईटी और बल्लभगढ़ में रावण दहन स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो प्रमुख मार्ग बंद रहेंगे। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

पुलिस ने दशहरा कार्यक्रमों के लिए सेंट्रल, एनआईटी और बल्लभगढ़ जोन में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं। सेंट्रल जोन में सेक्टर-37 स्थित कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-31 के बंगाल शूटिंग दशहरा ग्राउंड, सेक्टर-16ए दशहरा ग्राउंड और ओल्ड फरीदाबाद के बराही तालाब में कार्यक्रम होंगे। एनआईटी जोन में एनआईटी दशहरा ग्राउंड, सूरजकुंड के गोल चक्कर के पास एमसीएफ मैदान और ग्रीन फील्ड कॉलोनी की सिनेमा साइट पर रावण दहन होगा। बल्लभगढ़ जोन में सेक्टर-8 स्थित अग्रवाल स्कूल के पास दशहरा ग्राउंड और बल्लभगढ़ दशहरा ग्राउंड में आयोजन किए जाएंगे। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों में भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


सभी प्रमुख आयोजन स्थलों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस अधिकारी सुरक्षा इंतजामों की निगरानी करेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने, बैरिकेडिंग करने और प्रवेश व निकास के रास्तों को व्यवस्थित रखने के साथ पार्किंग की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाएगा। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईटी और बल्लभगढ़ में इन रास्तों पर रोक
दशहरा कार्यक्रमों के दौरान लोगों की भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए यातायात में बदलाव किया गया है। एनआईटी दशहरा ग्राउंड के आसपास मेट्रो मोड़ से ईएसआई चौक तक का मार्ग यातायात के लिए बंद रहेगा। इस मार्ग पर बैरिकेडिंग की जाएगी। वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

इसी तरह बल्लभगढ़ दशहरा ग्राउंड के आसपास अंबेडकर चौक से सरकारी अस्पताल, बल्लभगढ़ तक का मार्ग बंद रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रमुख चौराहों और आयोजन स्थलों के आसपास यातायात पुलिस तैनात रहेगी। लोगों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और सड़क पर पार्किंग से बचने की सलाह दी गई है।



बच्चों को अकेला न छोड़ें, कीमती सामान का रखें ध्यान
पुलिस ने लोगों से दशहरा पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल फोन, पर्स और अन्य कीमती सामान का ध्यान रखने तथा बच्चों को अकेला नहीं छोड़ने की सलाह दी गई है। रावण दहन और आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने और बच्चों को जलते पुतले व आतिशबाजी से दूर रखने को कहा गया है। किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने कहा है कि त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। नागरिकों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed