फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of attempted murder arrested with a pistol

Jaunpur News: हत्या के प्रयास का आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Accused of attempted murder arrested with a pistol
जौनपुर। जलालपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी संदीप यादव को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और दो मैगजीन बरामद की है।
विज्ञापन

जलालपुर थाने के दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि मझगवां खुर्द निवासी विनोद दुबे ने दो अक्तूबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि संदीप यादव और तीन अज्ञात लोगों ने फायरिंग करके हत्या का प्रयास किया था। मामले में सोमवार को संदीप यादव निवासी नेवादा को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के खिलाफ साल 2020 से 2026 तक मारपीट, धमकी, आबकारी अधिनियम, चोरी, लूट, गिरोहबंद अधिनियम और शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। साल 2024 में भी उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम और हत्या के प्रयास से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed