{"_id":"56eee4094f1c1bf525f1511a","slug":"beaten-with-sticks-wife-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठियों से पीटकर पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठियों से पीटकर पत्नी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या
- फोटो : amar ujala
बबेरू। मामूली विवाद में पत्नी की लाठियों से पीटकर हत्या के बाद पति फरार हो गया। मासूम दो बच्चे माता-पिता के इस झगड़े को सहम कर देखते रहे। रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस मायके वालों का इंतजार कर रही है। मरका थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में रविवार को सुबह गुड्डू देवी (35) का अपने पति कमलेश राजपूत किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कमलेश ने उसकी लाठियों से पिटाई कर दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कमलेश फरार हो गया।
विज्ञापन
मरका थानाध्यक्ष केशव वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के दो पुत्री और एक पुत्र है। यह सभी नाबालिग हैं। बच्चों ने बताया कि मम्मी-पापा के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में पापा ने मम्मी के सिर पर लाठियां मारीं। घर में कोई बचाने वाला नहीं था। मृतका का मायका फतेहपुर जिले के असोथर में है। मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन