फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Balaram was spying syndicate

जासूसी गिरोह का सरगना था बांदा का बलराम

Sat, 11 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 11 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Balaram was spying syndicate
बांदा के देउरा मजरा (जौहरपुर) गांव में आरोपी बलराम सिंह का पैतृक मकान। - फोटो : amarujala

कश्मीर में आईएसआई एजेंटों को पैसा पहुंचाने के जुर्म में मध्य प्रदेश की एटीएस द्वारा भोपाल में दबोचा गया बलराम सिंह बांदा जनपद के जौहरपुर गांव में देउरा मजरा का मूल बाशिंदा है। चार साल पूर्व विदेश जाने की बात कहकर गांव छोड़ दिया था। मध्य प्रदेश एटीएस के मुताबिक वह जासूसी गिरोह का सरगना था। इस गिरफ्तारी के बाद बुंदेलखंड में भी आईएसआई की जड़ें जुड़ी होने के आसार हैं।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश की एटीएस ने दो दिन पूर्व मध्य प्रदेश से 11 लोगों को दबोचा है। इनमें पांच ग्वालियर से, तीन भोपाल से, दो जबलपुर से और एक सतना से गिरफ्तार हुआ है। सतना बांदा जनपद की सरहद से जुड़ा एमपी का जिला है। यहां के कोलनवां (सतना) थाना क्षेत्र से बलराम सिंह नामक युवक को मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधक स्क्वायड (एटीएस) ने दबोचा है।
विज्ञापन


बलराम मूल रूप से बांदा जनपद के तिंदवारी थानांतर्गत जौहरपुर गांव केे देउरा मजरे का रहने वाला है। उसके कई चाचा अभी यहां रहते हैं। पिता शिव कुमार सिंह बचपन से ही अपने ननिहाल सतना जनपद के सोहास गांव में रह रहे हैं। बलराम उनका सबसे बड़ा बेटा है। उसका छोटा भाई रीवां (एमपी) ननिहाल में रहता है। पिता शिव कुमार के पास 25 एकड़ जमीन है। वह इसमें खेती कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश एटीएस के मुताबिक बलराम पाकिस्तान से मिले पैसे कश्मीर में आतंकियों तक पहुंचाता था। इसके साथी इंटरनेट कॉल को सेल्युलर नेटवर्क में बदलकर दूसरे देशों में बैठे अपने आकाओं तक पहुंचाते थे। इस मामले में टेलीकॉम कंपनियों के कुछ कर्मचारी भी जांच के घेरे में हैं। गिरोह का सरगना बलराम सिंह ही बताया गया है।

उसने दुबई में आईएसआई से ट्रेनिंग ली।  जासूसी कर रहे बलराम सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मध्य प्रदेश एटीएस ने उसके परिवार वालों को लिखित रूप में दी है।

मध्य प्रदेश एटीएस के मुताबिक आतंकियों को फंड ट्रांसफर और इंटरनेशनल टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाला बलराम सिंह महज 8वीं कक्षा पास बताया गया है। 10वीं की परीक्षा में वह फेल हो गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed