{"_id":"57f2a2264f1c1b893226fbbc","slug":"angry-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से नाराज होकर फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से नाराज होकर फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पत्नी से नाराज पति ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। एक अन्य घटना में युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शहर के स्वराज कालोनी निवासी धर्मपाल (38) पुत्र भवानीदीन निषाद ने रविवार की रात घर के बरामदे में हुक पर रस्सी बांध कर फांसी लगा ली। पुत्री पुष्पा ने पिता को फांसी पर टंगा देख शोर मचाया। पड़ोसी धर्मपाल के पिता व भाइयों ने उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक के दोनों पुत्र सूरत में काम करते हैं। पत्नी इंद्ररानी भी दो माह पहले पुत्रों के पास चली गई थी। यहां धर्मपाल और पुत्री अकेले थे। चार दिन पहले धर्मपाल ने पत्नी को फोन पर घर आने को कहा। पत्नी ने दीपावली के बाद आने की बात कही तो वह नाराज हो गया और इसी विवाद के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। एक अन्य घटना में बबेरू निवासी सुरेश साहू (22) पुत्र रज्जन ने रविवार को रात घर में फांसी लगा ली। परिजन फंदे से उतार कर उसे सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन