{"_id":"12da96161e069daa1cddb5070139631e","slug":"ancient-statues-of-shiva-parvati-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकर-पार्वती की प्राचीन मूर्तियां चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शंकर-पार्वती की प्राचीन मूर्तियां चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। वाहन पर आए अज्ञात लोग शंकर व पार्वती की
विज्ञापन
प्राचीन मूर्तियां लेकर फरार हो गए। महिलाओं ने विरोध किया तो उनसे बदसलूकी
की। चोरी गई मूर्तियों की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों की बताई गई
है।
फतेहगंज थाना क्षेत्र के कुरुहूं गांव के मजरा जरैला में प्राचीन मंदिर में शंकर-पार्वती की करीब ढाई फीट ऊंची मूर्तियां स्थापित थीं। शादी-ब्याह हो या अन्य शुभ अवसर इस मंदिर में लोग मत्था जरूर टेकते हैं।
गुरुवार को शाम अज्ञात वाहन पर आधा दर्जन लोग आए और मूर्तियां उखाड़कर वाहन में रखने लगे। वहां से गुजर रही महिलाओं ने विरोध किया तो युवकों ने धमकाया और बदसलूकी की।
गांव के राममिलन यादव, रामेश्वर, लालाराम पटेल, विनय सचान, सुंदरलाल यादव ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस का मूर्ति चोरों से सामना भी हुआ लेकिन पुलिस उन्हें रोक नहीं पाई।
पुलिस की इस ढिलाई पर ग्रामीणों में रोष है। उधर, फतेहगंज थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय ने बताया कि मूर्ति चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।