{"_id":"5730d1514f1c1b1605919cb5","slug":"alcoholics-nuisance-couple-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों का उत्पात, दंपति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबियों का उत्पात, दंपति को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 09 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
दबंग शराबियों द्वारा वृद्धा की तहस-नहस की गई दुकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पुलिस लाइन और सिविल लाइंस चौकी से चंद कदम दूर नशेड़ी युवकों ने जमकर उत्पात किया। चाय की दुकान में तोड़फोड़ कर महिला दुकानदार और उसके पति की पिटाई कर दी। विकास भवन मुख्य द्वार के पास केवटरा निवासी रन्नो देवी चाय की दुकान है।
विज्ञापन
सोमवार को कमिश्नर कार्यालय के आसपास रहने वाले तीन युवक आए। सभी नशे में थे। रन्नो ने उलाहना दिया कि रविवार की रात को उसका चूल्हा क्यों तोड़ दिया? इस पर तीनों आपा खो बैठे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिला को डंडों से पीटने लगे।
विज्ञापन
बचाने आए पति सतीश की भी धुनाई कर दी। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित महिला ने सिविल लाइंस चौकी में तहरीर दी है। उप निरीक्षक एके सिंह का कहना है कि आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन