फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After returning the exam, the student returned to poison

परीक्षा देकर लौटी छात्रा ने जहर खाकर जान दी

Wed, 07 Mar 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Wed, 07 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
After returning the exam, the student returned to poison
poisen

परीक्षा देकर लौटी इंटर की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि भूगोल का प्रश्न पत्र देकर आई थी। पेपर ठीक न होने से फेल होने की आशंका से आत्महत्या कर ली। दूसरी घटना में युवक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन


घटना गिरवां थाना क्षेत्र के करगहना गांव की है। रीना देवी (16) पुत्री राममिलन इंटर की परीक्षा दे रही थी। बुधवार की सुबह खुरहंड स्थित एक विद्यालय में भूगोल विषय की परीक्षा देकर घर लौटी थी। कुछ ही देर बाद उसने घर में जहर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां कुछ घंटे बाद शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मर्चयुरी भेज दिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। मां रानी देवी ने बताया कि रीना छह बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन


उधर, शहर खुटला मोहल्ला निवासी देशराज (22) ने मंगलवार की शाम घर में खुद को आग लगा ली। बचाने में पत्नी राधा (19) भी मामूली रूप से झुलस गई। परिजनों ने घटना की वजह स्पष्ट नहीं बताई। दूसरी घटना में फतेहगंज थाना क्षेत्र के डढ़वा मानपुर निवासी प्रहलाद (30) बुधवार की सुबह गैस चूल्हे में खाना बनाते समय झुलस गया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तरांय गांव का रामप्रकाश (48) मंगलवार की शाम चूल्हे में लकड़ी लगाते समय आग झुलस गया। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed