{"_id":"5c6c4f10bdec2273714862e8","slug":"81550602000-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड जवान को बेटी के ससुराल वालों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड जवान को बेटी के ससुराल वालों ने पीटा
विज्ञापन
बांदा। अर्द्ध सैनिक बल के एक रिटायर्ड कांस्टेबल को उसकी बेटी के ससुराल वालों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। बेटी ने पति, ससुर व देवर आदि पर दहेज उत्पीड़न समेत कई संगीन धाराओं की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिटायर्ड जवान को अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में पूरी रात इंतजार करना पड़ा।
कर्वी (चित्रकूट) निवासी रामनाथ दिवाकर सीआरपीएफ में कांस्टेबल पद से 2014 में सेवानिवृत्त हुआ है। उसकी बेटी ऊषा देवी की शादी बांदा शहर के बबेरू रोड कालूकुआं निवासी नीरज पुत्र उद्रराज के साथ मई 2014 में हुई थी। रामनाथ के मुताबिक, दहेज में चार पहिया वाहन की मांग लेकर ससुराल वाले शुरू से ही उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। बेटी ने यह भी बताया कि ससुर उस पर गलत नियत रखते थे। ऊषा देवी की सूचना पर पिता रामनाथ सोमवार (18 फरवरी) को रात 10 बजे उसकी ससुराल आया तो ससुराल वालों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। वह लहूलुहान हो गया। सिर पर गंभीर चोटें आई। रात में ही वह बेटी के साथ शहर कोतवाली पहुंचा, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। रातभर इंतजार कराया गया।
मंगलवार को जिला अस्पताल में रामनाथ दिवाकर का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। पुत्री ऊषा की तहरीर पर पति नीरज, ससुर उद्रराज, सास सुनीता और देवर बंटी व राहुल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।