फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   दो डीआईओएस समेत पांच पर रिपोर्ट के आदेश

दो डीआईओएस समेत पांच पर रिपोर्ट के आदेश

Sun, 30 Dec 2018 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
दो डीआईओएस समेत पांच पर रिपोर्ट के आदेश
बांदा। मौजूदा और पूर्व डीआईओएस, दो लिपिकों और पूर्व प्रधानाचार्य के विरुद्ध रिटायर्ड लिपिक ने धोखाधड़ी और अभिलेखों में हेराफेरी आदि की कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


डीएवी इंटर कालेज के रिटायर्ड लिपिक श्रीप्रकाश द्विवेदी की तहरीर पर न्यायालय के आदेश से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसमें लिपिक ने बताया कि वह 31 मार्च 2018 को सेवानिवृत्त हुआ था। तत्कालीन प्रधानाचार्य और लिपिक ने सेवा पुस्तिका में उसकी नियुक्ति तिथि में फर्जी तिथि अंकित कर दी और उसका वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन


उसकी रिट पर हाईकोर्ट ने हर माह का वेतन और सेवा यथावत रखने का आदेश दिया। इसके बाद भी उसका वेतन नियमित नहीं किया गया। हाईकोर्ट में अवमानना दायर की तो तत्कालीन डीआईओएस ने माफी मांगकर वेतन का लाभ देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद भी उसकी सेवा पुस्तिका आदि दुरुस्त नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली में तत्कालीन प्रधानाचार्य और लिपिक के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई, लेकिन तत्कालीन बसपा सरकार के मंत्री से मिलकर सरकार से मुकदमा वापस करवा दिया। रिटायर्ड लिपिक ने कहा कि वह पिछले वर्ष से शिकायत कर रहा, लेकिन उसकी पेंशन और वेतनमान आदि नहीं दिया गया।


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने धारा 154 सीआरपीसी के तहत दी गई इस अर्जी पर कोतवाली प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। शहर कोतवाली में डीआईओएस कार्यालय के तत्कालीन वरिष्ठ लिपिक केशपाल यादव, तत्कालीन प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त, डीआईओएस हिफजुर्रहमान, पूर्व डीआईओएस इब्राहिम और डीआईओएस कार्यालय के लिपिक सौरभ श्रीवास्तव के विरुद्ध धारा 218, 419, 420, 466, 467, 468, 166 की एफआईआर दर्ज की गई है। इसकी विवेचना कोतवाली के सब इंसपेक्टर अजय कुमार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed