फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   एक और प्रधान के घर लाखों की चोरी

एक और प्रधान के घर लाखों की चोरी

Sat, 10 Nov 2018 10:13 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
एक और प्रधान के घर लाखों की चोरी
बांदा। एक और ग्राम प्रधान के घर चोरी हो गई। चोर नकदी जेवर और इलेक्ट्रानिक उपकरण ले गए। पुलिस जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है। करीब पांच दिन पूर्व पतवन गांव के प्रधान के घर चोरी हुई थी।
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के चकरेही गांव के ग्राम प्रधान विद्या सागर कुशवाहा दलपा पुरवा के मूल निवासी हैं। कमासिन थाने में दी तहरीर में बताया कि वे दिवाली पर घर में दीप जलाकर गांव चले गए थे। शुक्रवार को लौटे तो कमरों के ताले टूटे मिले। अलमारी के ताले तोड़कर चोर 15 हजार रुपये और पुत्रवधू के जेवर, इनवर्टर, डीटीएच इत्यादि उठा ले गए।
विज्ञापन


उधर, कमासिन थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इसी के बाद रिपोर्ट दर्ज होगी। गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व मंगलवार को तड़के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव में ग्राम प्रधान रणधीर सिंह राना के घर से चोरों ने ढाई लाख रुपये और लगभग 40 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अभी घटना का खुलासा नहीं कर पाई। हालांकि गांव के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वह बढ़ई का काम करता है। एक माह तक प्रधान के घर में भी उसने काम किया था। घटना की जांच कर रहे उप निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति से कुछ जानकारियां मिली हैं। चोरों ने इनोवा कार का प्रयोग किया था। इनकी तलाश और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed