फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   छात्र और युवती ने दी जान

छात्र और युवती ने दी जान

Wed, 20 Feb 2019 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
छात्र और युवती ने दी जान
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में छात्र और युवती ने फांसी लगा ली। चिल्ला थाना क्षेत्र के लोमर गांव निवासी शुभम (16) पुत्र चुन्नू सहयोग आश्रम इंटर कालेज में दसवीं का छात्र था। बुधवार की सुबह उसकी मां व छोटा भाई पिता को खाना देने खेत गए थे। लौटे तो घर में शुभम का शव फांसी पर लटका मिला। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं पता पा रहे है। उनका कहना है कि वह परीक्षा से खुश था।
विज्ञापन


दूसरी घटना में मरका थाना क्षेत्र के गुड़िया बाबा में राधा (22) पत्नी अजय निषाद ने बुधवार को घर में सूना मौका पाकर रस्सी से फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। पति बांदा में रहकर पढ़ाई करता है। घर में सास रहती है। घटना के वक्त वह कहीं गई हुई थी। दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। कोई संतान नहीं है। थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष के लोग नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed