फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   अवैध खनन को लेकर दो गुटों में गोलीबारी

अवैध खनन को लेकर दो गुटों में गोलीबारी

Mon, 07 Jan 2019 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन को लेकर दो गुटों में गोलीबारी
बांदा। अवैध खनन को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ही दबंग बताए गए हैं। देर रात तक रुक-रुक कर फायरिंग का सिलसिला जारी था। आसपास के थानों का फोर्स घटनास्थल के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन


घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव की है। यहां अवैध रूप से बालू का खनन कई दिनों से चल रहा है। इसे लेकर प्रधान और उसके पुराने प्रतिद्वंद्वी के बीच तनातनी है। एक गुट ने सोमवार को दोपहर गड्ढा खुदवाकर खदान का रास्ता बंद कर दिया। इसे लेकर तनातनी और बढ़ गई। देर रात दोनों गुटों में फायरिंग शुरू हो गई। रुक-रुक कर फायरिंग का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन


तिंदवारी और चिल्ला थाना सहित बेंदाघाट चौकी का पुलिस फोर्स घटनास्थल के लिए रवाना हो गया। चोरी की बालू के खनन में अपने-अपने वर्चस्व को लेकर यह संघर्ष बताया गया है। देर रात अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि सूचना मिलने पर संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को मौके पर भेजा गया है। उधर, तिंदवारी थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed