{"_id":"5c13ed71bdec22554b33c009","slug":"51544809841-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और लावारिस शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक और लावारिस शव मिला
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बांदा। मंडल मुख्यालय में हत्या जैसे जघन्य अपराध पर लगाम नहीं लग रही। यह भी हो रहा है कि अन्यत्र क्षेत्रों से लाकर यहां लोगों की हत्या करके शव फेंके जा रहे हैं। इसकी बानगी बीते एक हफ्ते के अंदर जनपद में मिले तीन शव हैं। इनमें किसी की भी शिनाख्त नहीं हो पाई। ताजी घटना में शुक्रवार को गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में युवक का लावारिस शव बरामद हुआ। उसके जिस्म पर चोट के निशान हैं।
नए पुलिस कप्तान ने हाल ही में बांदा की कमान संभाली है। आते ही ओवरलोडिंग, अतिक्रमण आदि पर अपना फोकस किया है, लेकिन इसी दरम्यान जिले में अज्ञात शव पाए जा रहे हैं। 5 दिसंबर को देहात कोतवाली क्षेत्र के बिलबई गांव के पास पुल के नीचे नाले के पानी लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई। एक हाथ भी हत्यारे काट ले गए। आज तक न तो शिनाख्त हुई, न हत्यारों का कुछ पता चला।
इसके पांच दिनों बाद मंगलवार (11 दिसंबर) को शहर के परशुराम तालाब के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक कटी अवस्था में युवक का अज्ञात शव बरामद हुआ। उसकी गर्दन अलग कटी पड़ी मिली। उससे लगभग आधा किलोमीटर दूर धड़ पाया गया। इस शव के भी दोनों हाथ कटे हुए थे। पुलिस फिलहाल इसका खुलासा करने में भी नाकाम रही है।
विज्ञापन
अब ताजी घटना में शुक्रवार को सुबह गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पास पानी भरे नहर में युवक का शव मिला है। उम्र लगभग 25 वर्ष है। खत्री पहाड़ प्रतिनिधि के मुताबिक जिस्म पर कई चोट के निशान हैं।
काली हॉफ जैकेट, फुल आस्तीन की शर्ट और पैंट पहने हुए था। गिरवां पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। शिनाख्त नहीं हो पाई। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि तीनों शवों के मामले में शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। अपराधियों का भी सुराग लगाया जा रहा है।