फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   कांस्टेबल की पत्नी ने महिला के खिलाफ दी तहरीर

कांस्टेबल की पत्नी ने महिला के खिलाफ दी तहरीर

Thu, 25 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल की पत्नी ने महिला के खिलाफ दी तहरीर
बांदा। छेड़छाड़ के आरोपों में घिरे कांस्टेबिल द्वारा जहर पी लेने के चर्चित मामले में बृहस्पतिवार को कांस्टेबल की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला के विरुद्ध तहरीर देकर महिला और उसकी पुत्री और पुत्र आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। उधर, कांस्टेबल की जिला अस्पताल से छुट्टी हो गई।
विज्ञापन


गाजीपुर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल जगदीश सिंह यादव ने बुधवार को शहर कोतवाली परिसर में जहर पी लिया था। उसके विरुद्ध बांदा शहर की एक महिला ने बेटी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक वह कांस्टेबल की दूसरी पत्नी है। गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती जगदीश सिंह की हालत में सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य में सुधार हो जाने पर कांस्टेबल की छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन


उधर, बृहस्पतिवार को कांस्टेबल की पत्नी लक्ष्मी यादव ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कहा है कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला दबाव बनाकर 20 लाख रुपये और प्लाट की मांग कर रही थी। यह मांग पूरी न होने पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। लक्ष्मी ने यह भी कहा कि आरोपी महिला की पुत्री और पुत्र और पुत्री का मित्र समझौते के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। इन्हीं सब बातों से क्षुब्ध होकर पति जगदीश ने जहर खा लिया। लक्ष्मी ने कहा कि पूर्व में भी उसने अर्जी दी थी, लेकिन उस पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि आरोपी महिला और उसके पुत्र व पुत्री के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांस्टेबल जगदीश सिंह के विरुद्ध महिला ने धारा 354 (छेड़छाड़) और पाक्सो एक्ट की धारा 8 की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। समझा जा रहा था कि अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पुलिस आरोपी कांस्टेबल को पुन: हिरासत में लेगी। इस बारे में पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी होने की पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। बीमारी की हालत में किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकती। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि दर्ज हुई रिपोर्ट की जांच चल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed