{"_id":"496931a89d7689e0734bf9618cb5ee0e","slug":"478-vehicles-96-million-fine-levied-seas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"478 वाहन सीज कर 96 लाख रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
478 वाहन सीज कर 96 लाख रुपये जुर्माना वसूला
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 11 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन और खनिज विभाग ने फरवरी माह में अवैध खनन और ओवर लोडिंग के विरुद्ध चलाए गए अभियान में 478 वाहनों को सीज कर दिया। इनसे 96,08,639 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, यह पिछले वर्ष से 42,52,163 रुपये ज्यादा है। प्रभारी अधिकारी खनिज/एडीएम डीएस पांडेय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम, सीओ और खनिज अधिकारी को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी ने थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों से अवैध खनन सख्ती से रोकने का आदेश दिया है। एडीएम ने बताया कि चालू वर्ष 2015 में बालू/मोरम खनन पट्टों से फरवरी माह तक 8,11,93,255 रुपये राजस्व मिला है। यह पिछले साल से 2,66,32,301 रुपये ज्यादा है।
विज्ञापन
इसी तरह इमारती पत्थर/अन्य विभागों से खनिज की रॉयल्टी की कटौती के रूप में इस वर्ष 5,79,31,324 रुपये प्राप्त हुए हैं। यह पिछले साल से 1,12,70,966 रुपये अधिक हैं। इस वर्ष नीलामी/शमन शुल्क से 1,28,48,800 रुपये राजस्व हासिल हुआ है।
इस वर्ष अवैध खनन मेें नरैनी और बदौसा में तीन एफआईआर कराई गई है। अदालत मेें 24 मामले दाखिल किए गए हैं। अवैध खनन करने वाले 59 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।