फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बाइक सवार युवकों के हमले में पांच मेडिकल छात्र घायल

बाइक सवार युवकों के हमले में पांच मेडिकल छात्र घायल

Wed, 13 Dec 2017 08:21 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों के हमले में पांच मेडिकल छात्र घायल
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस छात्राओं की वीडियो क्लिप बना रहे युवकों को पकड़ना मेडिकल छात्रों को महंगा पड़ गया। कैंटीन से कालेज वापस आते समय चार बाइक सवार युवकों ने घेर लिया और डंडों व बेल्ट से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल छात्रों का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

बांदा राजकीय मेडिकल कालेज, नरैनी रोड के पांच एमबीबीएस द्वितीय वर्ष छात्र सोमवार की रात अतर्रा चुंगी चौराहा से खाना खाकर ई-रिक्शा में वापस आ रहे थे। नवाब टैंक के पास पीछे से चार बाइक पर सवार लगभग नौ युवक आए और रोक कर धुनाई शुरू कर दी। वहां से गुजर रहे राहगीरों के आ जाने पर हमलावर युवक फरार हो गए। घायल छात्र हर्षित मिश्रा (19), हसन जमील खां (20), अंकुश सिंह (19) व प्रशांत गौरव पांडे (20) व अनुज जैन (20) ने कालेज प्रधानाचार्य को सूचना दी। बुधवार को छात्र अनुज जैन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हमलावर युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा.सुनील कुमार आर्य ने बताया कि केसीएनआईटी व आईटीआई के कुछ छात्र सोमवार को सुबह एमबीबीएस छात्राओं की वीडियो क्लिप बना रहे थे। इस पर मेडिकल छात्र पकड़कर उन्हें उनके पास ले आए। उन्होंने युवकों को समझाकर भगा दिया। इसी खुन्नस में छात्रों ने हमला किया। यह भी बताया कि केसीएनआईटी प्रबंधन को जानकारी देकर छात्रों को चिह्नित कर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed