फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बेरोजगारी से परेशान युवक ने हाथ की नस काटी

बेरोजगारी से परेशान युवक ने हाथ की नस काटी

Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बेरोजगारी से परेशान युवक ने हाथ की नस काटी
बांदा। बेरोजगारी से परेशान युवक ने ब्लेड से हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उधर, अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन ने जहर खा लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव में सुनील अनुरागी (25) पुत्र राजाराम ने रविवार सुबह घर के पास ब्लेड से बाएं हाथ की नस काट ली। सूचना मिलने पर परिजन आ गए और गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाए। सुनील के मुताबिक वह अविवाहित है और मजदूरी करता है।
विज्ञापन


एक पखवारे से काम न मिलने पर वह आर्थिक तंगी से परेशान है। इसी तनाव में उसने पहले शराब पी और हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में रमा तिवारी (45) पत्नी दयाशंकर ने शनिवार रात ससुराल में जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। ससुरालीजनों ने घटना की वजह नहीं बताई। एक अन्य घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के बोधीपुरवा गांव में सुमन (28) पत्नी जैना ने शनिवार की रात घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर ससुराल में जहर खा लिया।


परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, गिरवां गांव में सुरेश कुमार (16) पुत्र छोटेलाल ने घर वालों की डांट से नाराज होकर घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

-अन्य घटनाओं में तीन ने जहर खाया, सभी जिला अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed