फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   40 round firing in Balihara mine

बिल्हरका बालू खदान में 40 राउंड फायरिंग

Fri, 04 May 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 04 May 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
40 round firing in Balihara mine
GUN

एमपी की सरहद के पास स्थित बिल्हरका बालू खदान में वर्चस्व की चल रही जंग में गुरुवार की रात हवाई फायरिंग की गई। बताते हैं कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग का विरोध कर रहे ग्रामीणों में दहशत फैलाने के लिए करीब 40 राउंड फायरिंग की गई। सुबह पहुंचे अफसरों और पुलिस ने तीन लोगों को दबोच लिया है। एक पास तमंचा बरामद हुआ है। चार ट्रैक्टर भी सीज किए गए हैं। 

विज्ञापन


बिल्हरका में केन नदी घाट पर खंड-एक और दो खदानों का आवंटन हाल ही में खनिज विभाग ने किया है। बृहस्पतिवार की शाम कई वाहनों में सवार होकर आए बंदूकधारियों ने खदान पर जाकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 40 राउंड फायर हुए। कुछ ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नदी के उस पार से जवाबी फायरिंग भी हुई। बताया कि बालू खदान शुरू होने से पहले से ही सीमावर्ती एमपी के कुछ लोग ट्रैक्टरों में बालू की अवैध ढुलाई करते हैं। अब खदान का ठेका हो जाने पर उन्हें रुकावट आई है। फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को सुबह एसडीएम राकेश कुमार, खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी शोहराब आलम ने कालिंजर, करतल और गिरवां थानों का फोर्स लेकर बिल्हरका खदान में छापा मारा। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें फोन पर फायरिंग की सूचना दी थी, लेकिन उनके पहुंचने पर इसके कोई सबूत नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने खदान से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और चार ट्रैक्टर व एक बाइक बरामद की। कोतवाली प्रभारी प्रतिमा सिंह ने बताया कि छतरपुर के बंशिया गांव निवासी शैलेंद्र सिंह और हर्रई गांव निवासी रामेश्वर तथा महोबा जिला निवासी कमल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। शैलेंद्र सिंह के पास तमंचा बरामद हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed