फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पुलिस ने दबोचे 25-25 हजार के दो इनामी

पुलिस ने दबोचे 25-25 हजार के दो इनामी

Thu, 15 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचे 25-25 हजार के दो इनामी
बबेरू/नरैनी (बांदा)। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में 25-25 रुपये के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास तमंचे और चोरी की पांच बाइकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन



बबेरू पुलिस के मुताबिक इंसपेक्टर अनिल कुमार सिंह के मुताबिक गुरुवार को तिंदवारी रोड पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी करके रज्जाक पुत्र शुबराती (हरदौली) को सुबह 5.30 बजे गिरफ्तार किया। उसका साथी अरुण गर्ग पुत्र माता प्रसाद (हरदौली) भाग निकला। पुलिस के मुताबिक रज्जाक के पास से 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद हुए। उसकी निशानदेही पर पांच बाइकें बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक ये शातिर वाहन चोर है और पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बबेरू कोतवाली में उसके विरुद्ध चोरी आदि की कई रिपोर्ट दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंसपेक्टर एके सिंह, एसआई नीरज कुमार यादव, शिवपाल सिंह और कांस्टेबिल शैलेंद्र कुमार, जितेंद्र पांडेय, मोहर्रिर वसीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



उधर, नरैनी कोतवाली पुलिस ने राइस मिल के पास 25 हजार के इनामी राजा ठाकुर उर्फ छत्रपाल सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी लुधौरा थाना अतर्रा को गुरुवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह लूट, हत्या के मामले में वांछित था। उसने स्वीकारा कि ढाई माह पहले अतर्रा रोड पर पेट्रोल पंप के सामने राइस मिल में उसने व उसके साथी लल्लू नट पुत्र हरीबा तथा लल्लू नट पुत्र रामबली और चिरौंजी पुत्र कल्लू निवासी पल्हरी के साथ लूटपाट और चौकीदार के साथ मारपीट की थी। चौकीदार की मौत हो गई थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंसपेक्टर राकेश सरोज सहित उप निरीक्षक श्यामधर बिंद, कांस्टेबिल रोहित यादव, धर्मेंद्र सिंह यादव और भैरव प्रसाद शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिसंडा, अतर्रा, कमासिन व नरैनी थानों में 11 केस दर्ज हैं। इनमें गैंगेस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दो तमंचे और पांच बाइकें बरामद
-बबेरू और नरैनी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed