फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   दो युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद कीं 9 बाइकें

दो युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद कीं 9 बाइकें

Wed, 10 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
दो युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद कीं 9 बाइकें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। शहर कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की नौ बाइकें बरामद की हैं। इन बाइकों में कानपुर से चुराई गईं बाइकें भी शामिल हैं। पकड़े गए चोर अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के सदस्य बताए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुताबिक शहर कोतवाली की पुलिस टीम ने सोमवार को देर शाम चेकिंग के दौरान तिंदवारी रोड महोखर चौराहे में एक बाइक पर जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास पैशन प्रो बाइक बरामद हुई। इस पर गलत नंबर लिखा गया था।
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों में देहात कोतवाली क्षेत्र के पथरी गांव का रिंकू निषाद पुत्र बैजनाथ और हमीरपुर जनपद के मौदहा थाना क्षेत्र के चकदहा गांव का अरविंद यादव पुत्र बाबू सिंह शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रिंकू निषाद ने साथियों के साथ कानपुर नगर व अन्य स्थानों से कुल नौ बाइक चोरी की थीं। यह सब पुलिस ने बरामद कर लीं।

पुलिस के मुताबिक यह बाइक चोरों का अंतर्राज्यीय गिरोह है। एसपी ने पुलिस पार्टी को पुरस्कृत किया। पुलिस टीम में एसएसआई ताराचंद्र, एसआई अजय कुमार सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबिल माधव सिंह, दीपक कुमार यादव, कल्याण सिंह, अखिलेश कुमार, महताब खां, प्रहलाद सिंह, बृजमोहन शर्मा आदि शामिल रहे।

दो युवक गिरफ्तार, नौ बाइकें बरामद
कानपुर नगर समेत कई स्थानों से की थीं चोरी
पुलिस ने बताया अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed