फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   किशोरी को बंधक बनाकर युवक ने किया दुराचार

किशोरी को बंधक बनाकर युवक ने किया दुराचार

Tue, 26 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को बंधक बनाकर युवक ने किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अतर्रा। शौच को गई किशोरी को मुर्गी फार्म में बंधक बनाकर युवक ने दुराचार किया। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की फरियाद की है। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में पति की तहरीर पर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को शाम 15 वर्षीय किशोरी शौच को खेत गई थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे युवक ने उसे दबोच लिया और मुर्गी फार्म में बंधक बनाकर दुराचार किया। पुत्री के घर न पहुंचने पर परिजन तलाश में जुट गए। दुराचारी के चंगुल से छूटने के बाद सोमवार को तड़के किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पुत्री को साथ लेकर पिता थाने गया और नामजद तहरीर दी। उधर, थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में जानकारी है। सब इंस्पेक्टर को जांच के लिए गांव भेजा है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में पति की तहरीर पर कालीचरण पुत्र रामाश्रय के विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाने में दी तहरीर में पति ने कहा है कि रविवार को उसकी पत्नी घर में अकेली थी। तभी पड़ोसी कालीचरण ने उसका बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया और दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर पड़ोसी भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पिता ने युवक के खिलाफ थाने में दी तहरीर
-थानाध्यक्ष बोले-जांच के बाद दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed