फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   शादी के रिश्ते टूटने पर युवती ने दी जान

शादी के रिश्ते टूटने पर युवती ने दी जान

Fri, 22 Mar 2019 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
शादी के रिश्ते टूटने पर युवती ने दी जान
बांदा। शादी के लिए रिश्ते की बातचीत कई बार टूट जाने से क्षुब्ध युवती ने होलिका दहन की रात फांसी लगाकर जान दे दी। होली की खुशियां मातम में बदल गईं। युवती ने इंटर तक पढ़ाई की थी।
विज्ञापन

घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव की है।

बुधवार की रात होलिका दहन को लेकर पूरे गांव में लोग पूजा आदि की तैयारी में थे। रामप्रताप के घर भी होलिका पूजन की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच उसकी 21 वर्षीय बेटी रचना घर वालों की नजरें बचाकर कमरे में चली गई और छप्पर में रस्सी बांधकर गले में फंदा कसकर फांसी पर झूल गई। देर तक आहट न मिलने पर परिजन ने देखा तो शव फांसी पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम हुआ। पिता ने बताया कि उनकी तीन बेटियों में रचना दूसरे नंबर पर थी। पहले नंबर वाली बेटी की शादी हो चुकी है। रचना की बारी थी। कई जगह से रिश्ते आए लेकिन तय नहीं हो पाए और बात टूट गई। पिता के मुताबिक रचना इसी बात से आत्मग्लानि से भर गई थी। परेशान भी रहती थी। उधर, थाना इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने भी पिता की इस तहरीर का हवाला देकर आत्महत्या की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed