फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   कोचिंग टीचर पर लेखपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट

कोचिंग टीचर पर लेखपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 31 Mar 2019 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
कोचिंग टीचर पर लेखपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बांदा। सदर तहसील लेखपाल संघ के कोषाध्यक्ष के साथ दबंगई और बदसलूकी पर कोचिंग अध्यापक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई संगीन धाराओं की रिपोर्ट दर्ज की गई है। लेखपाल संघ ने घटना को लेकर रोष जताया है।
विज्ञापन


सदर तहसील के मवई बुजुर्ग गांव में कार्यरत लेखपाल भानु प्रताप गुप्त द्वारा शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार को शाम करीब 4:45 बजे वह सदर तहसील के लेखपाल संघ भवन में बैठे सरकार काम कर रहे थे, तभी धर्मेंद्र सिंह निवासी सिविल लाइन आए और बेवजह गालीगलौज करने लगे। सरकारी काम में बाधा पैदा की। शिकायत पर जान से मार डालने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


लेखपाल भानु प्रताप ने घटना की लिखित शिकायत तत्काल सदर एसडीएम से की। एसडीएम संदीप कुमार ने क्षेत्राधिकारी नगर/कोतवाली प्रभारी को तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र सिंह के विरुद्ध धारा 332, 353, 504, 506 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते समय लेखपाल संघ के अध्यक्ष शिवचंद्र यादव, उपाध्यक्ष गौरव, महामंत्री राकेश कुमार बुंदेला, तहसील अध्यक्ष बालकृष्ण शिवहरे भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदसलूकी और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed