फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   किशोरी जिंदा जली, पिता ने लगाया जलाने का आरोप

किशोरी जिंदा जली, पिता ने लगाया जलाने का आरोप

Mon, 27 May 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
किशोरी जिंदा जली, पिता ने लगाया जलाने का आरोप
बांदा। तालाब किनारे स्थित मकान में किशोरी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। कुछ घंटों बाद जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ पिता का आरोप है कि गांव के दो युवकों ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका की मां और बहनों से पूछताछ का हवाला देकर किशोरी द्वारा खुद आग लगाना बताया है।
घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लामा गांव की है। रविवार को देर शाम मदन गोपाल वर्मा की 17 वर्षीय पुत्री कुमारी आराधना घर के पिछवाड़े स्थित कमरे में आग से जल रही थी। घर के दरवाजे पर तालाब है। शोर सुनकर दरवाजे पर बैठी मां ललिता और पड़ोसियों ने आराधना की आग बुझाई। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए। यहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता मदन गोपाल ने मीडिया को बताया कि जिला अस्पताल में मरने से पूर्व उसकी बेटी ने उसे बताया था कि वह लघु शंका को तालाब के पास गई थी। तभी वहां पहले से मौजूद गांव के सजातीय युवक और एक अन्य युवक ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया और आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी ने यह बताया कि दोनों युवक कह रहे कि तुमने हमें बदनाम कर दिया है। तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। मदन गोपाल ने यह भी बताया कि आरोपी दोनों युवकों के बारे में आराधना पहले भी छेड़छाड़ की शिकायत कर चुकी थी। मदन के मुताबिक घटना के समय वह घर पर नहीं था। अपने बेटे ट्रक चालक जुगल के साथ ट्रक पर गया हुआ था। सूचना मिलने पर लौटा है।

मदन ने कहा कि पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के बाद वह दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगा। मृतका ने आठवीं कक्षा तक पढने के बाद दो साल पूर्व पढ़ाई बंद कर दी थी। वह घर पर ही रहती थी। पिता मजदूर पेशा है।

उधर, देहात कोतवाली थाना इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने बताया कि उन्होंने फोर्स के साथ मौके पर जाकर जांच की है। मृतका की मां ललिता और छोटी बहन निशा व कविता से पूछताछ की है। थाना इंस्पेक्टर के मुताबिक मां और बहनों से पूछताछ में यह बात स्पष्ट हुई है कि आराधना ने खुद अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई है।


घटना स्थल वाला मकान तालाब किनारे है। मकान में कहीं भी दरवाजे नहीं लगे हैं। थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव वालों ने भी यही पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed