{"_id":"5c75839cbdec2273ad00cf8f","slug":"151551205276-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली पलटने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राली पलटने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंदाघाट। मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटकर खंती में जा गिरा। एक मजदूर की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तिंदवारी पीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
घटना बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर मंगलवार को शाम करीब 4 बजे की है। बोरिंग करने वाले मैकेनिक और मजदूर बोरिंग के लिए आजमगढ़ से ट्रैक्टर पर बांदा आ रहे थे। इसी ट्रैक्टर पर बोरिंग मशीन फिट थी। ट्राली में पाइप आदि लदे थे। तिंदवारी थानांतर्गत बेंदाघाट चौराहे के पास किसी वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली सहित सड़क के किनारे खंती में जा गिरा। उस पर सवार राजू (35) पुत्र रामनरेश, श्रीचंद्र (40) पुत्र रउरा, नरेंद्र सिंह (50) पुत्र उजागर और रिंका (30) पुत्र बिजेंदर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। बेंदा प्रधान प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गए और चौकी व थाने में सूचना दी। चौकी प्रभारी राधामोहन द्विवेदी और प्रधान प्रतिनिधि ने अन्य लोगों की मदद से चारों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। रिंका की मौत हो गई। यह चारों कन्नौज जनपद के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेजा है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि चारों नशे में थे।