{"_id":"5957e9fe4f1c1b62248b4a8d","slug":"151498933758-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी बस एचटी लाइन में उलझी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों से भरी बस एचटी लाइन में उलझी
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटौंध। बिजली गुल हो जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। बारातियों से भरी बस नीचे तक झूल रहे एचटी लाइन में उलझ गई। इस बीच करीब सात खंभों के तार तोड़ते हुए निकल गई। गनीमत रही कि इस घटना से चंद मिनट पहले बिजली कटौती की गई थी।
कस्बे में चांदन थोक में मतवा अहिरवार की बेटी की शुक्रवार को शादी थी। हमीरपुर जिले के बांधुर बुजुर्ग (बिवांर) से बारात करीब 8 बजे पहुंची। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक हाईटेंशन लाइन के नीचे लटक रहे तारों में बस का ऊपरी हिस्सा उलझ गया। जब तक चालक ने बस रोकी सात खंभों के तार समेटते हुए आगे निकल गई। बस में करीब 60 बाराती सवार थे। उन्हें पता चला कि बस एचटी लाइन से उलझी है तो भगदड़ मच गई। जान बचाकर लोग भागे। लेकिन गनीमत यह रही कि इसके ठीक 10 मिनट पहले रोस्टर में बिजली की कटौती हो गई थी। अन्यथा मुख्यमंत्री के दौरे के समय 20 मई को जसपुरा जैसी घटना की पुनरावृत्ति हो जाती। थानाध्यक्ष अनीता चौहान ने बस को थाने में खड़ा करा लिया है।
-लाइट गुल होने से टल गया बड़ा हादसा
अमर उजाला ब्यूरो