{"_id":"5ce045a0bdec2207801a66e7","slug":"141558201760-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन शव रखकर हाईवे किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दूसरे दिन शव रखकर हाईवे किया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के पांचवें ही दिन रोडवेज बस की टक्कर से जान गंवा बैठे बाइक सवार जितेंद्र कुशवाहा के शव को लेकर शनिवार को दूसरे दिन परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
साथ ही मुआवजा मांग रहे थे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की एक घंटे की मशक्कत के बाद आवागमन बहाल हो सका।
शुक्रवार सुबह खम्हौरा गांव निवासी जितेंद्र कुशवाहा (20) को बाइक पर घर जाते समय हमीरपुर डिपो की रोडवेज बस ने तथागत स्कूल के पास कुचल दिया था।
शनिवार को सुबह अंतिम संस्कार से पहले परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर कच्ची सड़क के पास शव रखकर जाम लगा दिया। मुआवजे की मांग की। जाम से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तहसीलदार डा. श्याममणि त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बमुश्किल आक्रोशित परिजनों को समझाकर जाम खत्म कराया।
घरवालों ने गांव में शव का अंतिम संस्कार किया। इस अवसर पर इंसपेक्टर बलजीत सिंह, बदौसा थानाध्यक्ष आलोक सिंह, एसआई गौरव तिवारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।