फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पत्नी समेत तीन पर हाथ-पैर काटने की रिपोर्ट दर्ज कराई

पत्नी समेत तीन पर हाथ-पैर काटने की रिपोर्ट दर्ज कराई

Thu, 21 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
पत्नी समेत तीन पर हाथ-पैर काटने की रिपोर्ट दर्ज कराई

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा।

एक विकलांग ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसकी साजिश से उसके हाथ-पैर काटकर रेलवे ट्रैक में फेंक दिया गया। पुलिस ने पत्नी सहित दिव्यांग के दो साथियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। हरिजन कालोनी (जेल रोड) निवासी अखिलेश पुत्र गामा प्रसाद ने कहा है कि जून में वह पत्नी समेत ईंट पाथने मथुरा गया था। वहां उसके रिश्तेदार महोखर गांव का रामप्रसाद उर्फ ढिल्लू व जौहरपुर (तिंदवारी) का देशराज उर्फ बउवा मिल गए।


देशराज और उसकी पत्नी के बीच संबंध होने पर वह परिवार को लेकर वापस घर आ गया। आरोप लगाया कि 15 जून की रात रामप्रसाद उर्फ ढिल्लू ने उसे महोखर स्थित अपने घर बुलाया। वहां पहले से मौजूद देशराज ने उसे पकड़ लिया और कमरे में बंद कर जबरन शराब पिलाने के बाद उसका एक हाथ और एक पैर काटकर उसे रेलवे ट्रैक में फेंक दिया। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां के उसे मेडिकल कालेज, कानपुर रिफर कर दिया गया। इसी दौरान पत्नी भी बिना बताए चली गई। अब तक उसका इलाज कानपुर में चल रहा था। मंगलवार को बांदा आया और एसपी को अर्जी दी। एसपी के आदेश पर बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोतवाली नगर के वरिष्ठ उप निरीक्षक ताराचंद्र ने बताया कि अखिलेश की पत्नी अर्चना उर्फ मंजू समेत देशराज व रामप्रसाद के विरुद्ध धारा 326 (अंग-भंग), 342 (बंधक), 307 (जानलेवा हमला) व 120बी (साजिश) में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन



-दो साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed