{"_id":"5a5b97994f1c1b77268b4613","slug":"121515952025-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थिति में वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। वृद्ध ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, अलग-अलग घटनाओं में घरेलू विवाद से नाराज युवक और युवती ने जहर खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के मजरा जगनंदन का डेरा निवासी इंदल सिंह (75) ने शनिवार को रात महजितिया डेरा स्थित शिव मंदिर के नजदीक लगे नीम के पेड़ में गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
देर शाम घर लौट रहे भतीजे समलिया सिंह ने उसे फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने अपनी निगरानी में शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे समलिया ने बताया कि इंद्रपाल अविवाहित था और जुएं व शराब का लती था। इसी लत के चलते उसने साढ़े पांच बीघा खेती बेच डाली। अब मात्र ढाई बीघा जमीन बची है। गांव के कुछ लोगों से उसने कर्ज भी ले रखा है।
विज्ञापन
उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव में रामा (30) पत्नी महेंद्र ने रविवार को सुबह ससुराल में घरेलू विवाद से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव में किशोर (40) पुत्र भूरा ने रविवार को सुबह पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दी
परिजन बता रहे जुएं और शराब का लती
दो ने जहर खाया, अस्पताल भर्ती