{"_id":"5ca3a720bdec2213ff32c999","slug":"11554229024-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी से दुराचार
विज्ञापन
घर में घुसकर 14 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवक ने दुराचार किया। मां के आ जाने पर भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपी गिरफ्तार बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की। उधर, कचहरी रेलवे पुल पर दो छात्राओं के साथ चार युवकों ने छेड़छाड़ का प्रयास किया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने ओरन पुलिस चौकी को दी तहरीर में कहा है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री सोमवार को घर में अकेली थी। शाम को ओरन ग्रामीण गांव निवासी पुष्पेंद्र और राजबहादुर उसके घर में घुस गए और पुत्री से दुराचार किया। मां के घर पहुंचने पर आरोपी युवक भाग निकले।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
उधर, कालेज जा रहीं दो छात्राओं को कचहरी रेलवे पुल में पीछे से दो बाइकों में आए चार युवकों ने छेड़छाड़ की कोशिश की। छात्राओं ने विरोध किया। कुछ राहगीरों के ललकारने पर चारों युवक भाग निकले।