फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बोलेरो में फंसकर घिसट गए वृद्ध की मौत

बोलेरो में फंसकर घिसट गए वृद्ध की मौत

Tue, 26 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो में फंसकर घिसट गए वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। शौच से लौट रहा वृद्ध बोलेरो की चपेट में आने के बाद फंसकर दूर तक घिसट गया। उसकी वहीं मौत हो गई। दूसरी घटना में पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा देखकर लौट रहा युवक बाइक की टक्कर से बुरी तरह जख्मी हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।


पहली घटना गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव की है। सोमवार को तड़के हरी बाबू (52) पुत्र सूरजदीन शौच से वापस लौट रहा था। गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गया। बोलेरो में फंसकर दूर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन



चाचा चिरौंजीलाल ने बताया कि हरी के नाम तीन बीघा खेती है। इसी से उसका परिवार पल रहा था। इकलौता पुत्र शक्ति सिंह बंगलूरू में मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव में शिवकुमार (65) पुत्र धर्मपाल सोमवार को सुबह दुर्गा पंडाल में प्रतिमा के दर्शन करके लौट रहा था। तभी पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुत्र राजू ने बताया कि तीन बीघा जमीन है। इसी से परिवार का खर्च चलता है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।


वहीं, सड़क हादसों में बालिका समेत एक युवक घायल हो गया। जसपुरा थाना क्षेत्र के पोखरी गांव में प्रीती (12) पुत्री प्रेमनारायण सोमवार को सुबह स्कूल से वापस आ रही थी। रास्ते में बाइक की टक्कर से घायल हो गई। दूसरी घटना में बबेरु थाना क्षेत्र के मुरवल गांव में रामबाबू (35) पुत्र गंगादीन सोमवार को सुबह गांव में बाइक से गिरकर घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


-बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो गया
-दर्शन कर लौट रहा युवक बाइक से टकराकर मरा
- हादसों में बालिका समेत एक युवक घायल हो गया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed