फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   फायरिंग करने वाले इनामी पुलिस के हत् थे चढ़े

फायरिंग करने वाले इनामी पुलिस के हत् थे चढ़े

Mon, 31 Dec 2018 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग करने वाले इनामी पुलिस के हत्
थे चढ़े
बांदा। बुधवार की रात मटौंध कस्बे के चांदन थोक में शराब पीकर तमंचों से गोलीबारी करके दो चचेरे भाइयों को घायल कर देने के आरोपी अखिलेश माली पुत्र देवीदीन और वरदानी पुत्र मुलुवा अहिरवार को मटौंध थाना और क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों घटनास्थल इलाके के ही रहने वाले हैं। उनके पास 315 बोर के दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि अखिलेश माली पर छतरपुर (एमपी) पुलिस से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है। इसके अलावा मटौंध की घटना के बाद दोनों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। दोनों को रविवार को देर शाम चांदन थोक इलाके में ही दबोचा गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार पांडेय, क्राइम ब्रांच निरीक्षक रामआसरे यादव, एसआई सुल्तान सिंह व मटौंध थाना और सर्विलांस टीम तथा यूपी-100 के कांस्टेबल शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, इसी मामले में एक अन्य आरोपी शोभा उर्फ सोबरन (30) को जेल पुलिस ने सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके बाएं पैर में फ्रैक्चर था। जेल प्रशासन के मुताबिक बंदी शोभा दो दिन पूर्व धारा 307, 504, 506 आईपीसी में जेल आया था। एक्सरे के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed