फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   शादी के ढाई माह बाद युवती ने आग लगाई

शादी के ढाई माह बाद युवती ने आग लगाई

Tue, 07 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
शादी के ढाई माह बाद युवती ने आग लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। शादी के ढाई माह बाद युवती ने ससुराल में मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। परिजनों ने आग बुझाकर गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद मौत हो गई। पति का कहना है कि फोन पर अक्सर प्रेमी से बात करती थी। इसी को लेकर उसके विवाद हो गया था।


घटना पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकलां गांव की है। मंगलवार को दोपहर गोमती (19) पत्नी संतोष वर्मा ने कमरे में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। शोर सुनकर बाहर दरवाजे पर हैंडपंप से पानी भर रहा पति कमरे में पहुंचा और अन्य घरवालों की मदद से आग बुझाई। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। पति ने बताया कि गोमती 10 दिन पूर्व ही मायके खप्टिहाकलां से आई थी।
विज्ञापन



बताया कि गांव के एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चलता था। इसे लेकर अक्सर गोमती से उसका विवाद होता था। गोमती के पिता ने आकर उसे समझाया भी, लेकिन नहीं मानी। मंगलवार को सुबह भी इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उधर, मृतका के पिता गोरेलाल (खप्टिहा कलां) ने बताया कि शादी इसी वर्ष 23 मई को हुई थी। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों द्वारा समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। वरना शायद गोमती की जान बच जाती। यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई करेंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में मौत
-फोन पर बातचीत को लेकर पति से हुआ था विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed