फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   इंटर प्रथम श्रेणी पास छात्रा ने दी जान

इंटर प्रथम श्रेणी पास छात्रा ने दी जान

Mon, 23 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
इंटर प्रथम श्रेणी पास छात्रा ने दी जान
बांदा/अतर्रा। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाली छात्रा ने अगली कक्षा में दाखिले से पहले ही फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल आत्महत्या की स्पष्ट वजह परिजन भी नहीं बता सके। कयास है कि बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में बीएससी में दाखिला लेने के लिए आवेदन किया था। पहली लिस्ट घोषित होने पर उसका नाम नहीं आया। इसी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


घटना अतर्रा नगर की है। बदौसा रोड पर भानु प्रताप सिंह सपरिवार रहते हैं। वे पेशे से किसान है। उनकी लगभग 18 वर्षीय बेटी राशि सिंह उर्फ प्राची ने इसी वर्ष यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की थी। शनिवार की रात बिजली न होने पर घर के अन्य सदस्य ऊपर छत पर चले गए।
विज्ञापन


इसी दौरान प्राची ने मौका पाकर सीलिंग फैन के हुक में अपना दुपट्टा बांधा और गले में फंदा कसकर फांसी पर झूल गई। बिजली आने पर घर के लोग नीचे आए तो उसे लटका देखा। तत्काल फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मृतका के बाबा अतरवीर सिंह ने बताया कि इंटर में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने के बाद प्राची बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में बीएससी में दाखिला लेना चाहती थी। उसने वहां ऑनलाइन आवेदन भी किया था। हाल ही में वहां के विश्वविद्यालय की पहली मेरिट सूची जारी हुई है।


इसमें प्राची का नाम नहीं था। आशंका जताई कि इसी से क्षुब्ध होकर शायद उसने जान दे दी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव पैतृक गांव बदौसा क्षेत्र के तेरा गांव ले गए। वहीं अंतिम संस्कार किया। अतर्रा थाना इंसपेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने आत्महत्या की सूचना दी है। वजह नहीं बता पाए हैं। घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed