{"_id":"5c6d8a89bdec2273a83babe3","slug":"101550682761-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ लौटी, संदिग्\nधों का नहीं मिला सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएफ लौटी, संदिग् धों का नहीं मिला सुराग
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट से अपहृत उद्यमी के दो जुड़वां भाइयों का सुराग तलाशने यहां आई मध्य प्रदेश एसटीएफ खाली हाथ लौट गई। रेलवे स्टेशन के आसपास कई दुकानों, पेट्रोल पंपों और होटलों के सीसीटीवी खंगालने के बाद भी उसे कुछ खास हाथ नहीं लगा। स्टेशन रोड निवासी जिस किशोर के फोन से संदिग्ध युवकों ने कॉल की थी, उस किशोर को एसटीएफ साथ ले गई।
अपहृत बच्चों के पड़ोसी को सोमवार की रात यहां रेलवे स्टेशन से फोन करने वाले आरोपी की तलाश में एसटीएफ ने मंगलवार को डेरा डाल दिया था। रेलवे स्टेशन और पीलीकोठी के आसपास कई दुकानों व पेट्रोलपंप में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें दो संदिग्ध युवक नजर तो आए पर एसटीएफ उन तक पहुंच नहीं सकी।
लगभग 8 घंटे की मशक्कत के बाद एसटीएफ बैरंग लौट गई। एसटीएफ टीम के साथ उपस्थित रहे शहर कोतवाली के एक उपनिरीक्षक ने बताया कि फुटेज में संदिग्ध आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी। हिरासत में लिए गए किशोर से भी पूछताछ की गई, लेकिन फोन करने वाले आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। एसटीएफ और पुलिस की पहली प्राथमिकता दोनों जुड़वां बच्चों की सकुशल रिहाई है।