{"_id":"5bcb6945bdec22698559196d","slug":"101540057413-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में वृद्ध का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद कमरे में वृद्ध का शव मिला
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
बांदा : घर के बंद कमरे में सो रहे 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हृदयगति रुकने से मौत हुई है। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव की है।
लालाराम पुत्र हरीराम गुरुवार की रात घर में सो रहा था। सुबह न जागने पर बंद दरवाजे तोड़कर देखा गया तो वह मृत पाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बिसंडा थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत हुई है। मृतक घर में अकेले था। ब्यूरो